मिर्जापुर, अगस्त 28 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। सीबीएसई की जोन-वन बालक तैराकी प्रतियोगिता में विहान उपाध्याय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीता है। फिरोजाबाद के टूंडला स्थित चौतन्य टेक्नो स्कूल में 24 से 27 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के साथ बिहार और झारखंड के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चुनार के संत थामस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर संतोष कुमार ने बताया कि कक्षा नौ के छात्र विहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सितंबर में भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का कर लिया। अंडर-14 बालक वर्ग में प्रतिभाग करते हुए विहान ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक, 100 मीटर फ्री स्टाइल तथा 100 और 200 मीटर ब्रेस्ट स्टाइल में रजत पदक हासिल कियाा। विहान की सफलता में उनके शिक्षक मा...