रांची, मई 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेवीएम श्यामली के तीसरी कक्षा के छात्र ईशांक सिंह ने मात्र 7 वर्ष की आयु में श्रीलंका के तलाइमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक 30 किमी लंबे पाक जलडमरूमध्य को पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने यह दूरी 30 अप्रैल को 9 घंटे 50 मिनट में तय की। शनिवार को स्कूल प्रबंधन ने ईशांक और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। ईशांक को यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम द्वारा सबसे कम उम्र और सबसे तेज तैराक का विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।प्राचार्य बीएन झा ने इसे साहस और अनुशासन का अद्वितीय उदाहरण बताया। इसी समारोह में एथेंस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के पदक विजेता शौर्य सिंह को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- नन्हे तैराक ईशांक को भाजपा ने किया सम्मानित यह भी पढ़ें- रांची के लाल ने किया कमा...