बोकारो, जुलाई 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। 24 से 26 जुलाई तक रांची के होटवार स्थित वीर बुद्ध भगत एक्वेटिक स्टेडियम में होने वाली 16वीं जूनियर व सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए बोकारो जिले की टीम का चयन कर लिया गया है। बोकारो डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को सेक्टर-4 स्थित डीपीएस बोकारो के स्विमिंग पूल में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों व संस्थानों के करीब 100 बच्चों ने भाग लेकर फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई, व्यक्तिगत मेडले व रिले स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर 21 तैराकों का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- खेल---सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज इनमें 13 बालक व ...