रांची, अप्रैल 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी ने दो और तीन मई को होने वाली राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए बुधवार को ट्रायल सह प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर में बड़ी संख्या में प्रतिभागी प्रशिक्षण शिविर से भाग ले रहे हैं। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि इस प्रकार के शिविर का आयोजन का उद्देश्य अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में छिपी तैराकी प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करना है, ताकि वे राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सके। दो से तीन मई को तैराकों का महाजुटान होगा, जिससे खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और अपनी क्षमता को परखने का अवसर मिलेगा। सुजीत कुमार ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाली यह राज्य स्तरीय प्रत...