अमरोहा, मई 16 -- बरेली जोन की 64वीं अन्तरजनपदीय पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में अमरोहा पुलिस का दबदबा देखने को मिला। जिले में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 13 गोल्ड, दो सिल्वर तथा वाटर पोलो टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मुरादाबाद-बरेली जोन में 11 से 13 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल नंदन सिंह सर्वश्रेष्ठ तैराक चुने गए। हेड कांस्टेबल गुरदीप सिंह व नंदन सिंह राणा ने तैराकी में आठ-आठ गोल्ड मेडल प्राप्त किए। वहीं, हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह ने दो गोल्ड दो सिल्वर, हेड कांस्टेबल अशरफी ने तीन गोल्ड, हेड कांस्टेबल सुधीर शर्मा ने एक गोल्ड हासिल किया। इनके अलावा हेड कांस्टेबल मुनीश ने डाइविंग प्रतियोगिता में एक गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अमरोहा पुलिस की वाटर पोलो टीम ने भी शानदार प्रद...