वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में इस समय 55 बालक-बालिका एथलेटिक्स के विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। कोच विभा सिंह ने बताया कि एथलीटों की ऊंचाई और वजन के आधार पर उनको उस विशेष खेल में प्रशिक्षण शिविर में भेज दिया जाता है। इस शिविर में सभी एथलीट ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। शिविर के प्रबंधक डॉ. एके सिंह ने बताया हमारा फोकस लंबी कूद, ऊंची कूद और शॉट पुट पर अधिक है। ग्रामीण बच्चों में डर नहीं के बराबर होता है और मेहनती होते हैं। इस वजह से इनको इन स्पर्धाओं को चुना गया है। कुछ बालिकाओं को 100 और 200 मीटर दौड़ के लिए भी चुना गया है। ये एथलीट अगले महीने विद्यालयीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...