बलरामपुर, अप्रैल 15 -- श्रीदतगंज, संवाददाता। विकास खंड श्रीदतगंज के ग्राम जिगना में करीब सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माणदायी संस्था की ओर से विद्यालय भवन शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी शिक्षा सत्र से यहां छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हालांकि विद्यालय भवन तैयार होने के बावजूद अब तक वहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। सड़क न होने के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद हस्तांतरण की प्रक्र...