संतकबीरनगर, मार्च 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में होली पर्व पर जिले में 1395 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। 52 हॉट स्पॉट चिन्हित हैं। इसके लिए तैयार सुरक्षा प्लान से होली के हुड़दंगियों पर नकेल कसी जाएगी। जुलूस मार्गों पर 31 कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। पुलिस मित्र और चौकीदारों की भी मदद ली जाएगी। इसके साथ ही करीब डेढ़ हजार अराजक तत्वों को चिन्हित कर शांति भंग की कार्रवाई की जा चुकी है। होली के पर्व को शांति पूवर्क संपंन कराने को लेकर पुलिस बेहद संजीदा है। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए है। वैसे जिले में 1395 जगह होलिका दहन किया जाएगा। इसमें कोतवाली में 272, दुधारा में 176, धनघटा में 230, महुली में 243, मेंहदावल में 130, बखिरा म...