नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (एनसीआर) में रहने वालों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आईएमडी के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने के वजह से आज रात दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। दिल्ली के अलावा दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा और गुरुग्राम में इसका असर देखने को मिल सकता है। आज देर रात दिल्ली और आस-पास के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस मौसमी बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि 8 से 10 अप्रैल के बाद यह सिस्टम कमज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.