वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर में पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के लिए लोग जल्द स्मार्ट साइकिल की सवारी करेंगे। नगर निगम-स्मार्ट सिटी की पहल पर एक अगस्त से 'स्मार्ट बाइक सेवा' दो चरणों में शुरू होगी। दोनों चरणों में सवा दो सौ और सवा सौ साइकिलें होंगी। सौ साइकिलों की पहली खेप पहुंच चुकी है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि 'स्मार्ट बाइक सेवा' के 28 स्टैंड होंगे। इनमें 12 बीएचयू कैंपस में बनाए जाएंगे। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर) पर भी स्मार्ट साइकिल मिलेगी। इनकी जियो फेंसिंग शुरू हो गई है। इससे लोगों को स्टैंडों पर साइकिलों की संख्या की पूरी जानकारी मोबाइल ऐप पर मिलेगी।

क्यूआर कोड से खुलेगा लॉक नगर आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट साइकिल पर नंबर अंकित होंगे। उसका क्यूआर कोड भी होगा। दोनों माध्यम से उसक...