सिद्धार्थ, मई 1 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज स्थित ब्लॉक सभागार में गुरुवार को प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी पांच मई को वृहद पैमाने पर आयोजित होने वाले बैठक व कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। इन दिनों ग्राम प्रधान आगामी 26 मई को कार्यकाल पूरा होने को लेकर प्रशासन बनाए जाने अथवा कार्यकाल बढ़ाने की आवाज बुलंद करने में जुटे हैं।राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि संगठन के प्रांतीय व जनपदीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में इन दोनों ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर मजबूती से अपनी बात शासन तक पहुंचाने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित प्रशासन ...