पीलीभीत, मई 14 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उप्र विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति की बरेली में प्रस्तावित बैठक की तैयारियों के सिलसिले में गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रोटोकॉल/शिष्टाचार का पालन, सरकार द्वारा विभागों को दी जा रही विकास धनराशि, धनराशि का विकास कार्यों में व्यय, किसानों को सिंचाई के लिए नलकूप कनेक्शन, राजकीय नलकूप की स्थिति व संख्या, नहरों की सिल्ट सफाई, सड़कों को गड्ढा मुक्त के तहत कितने मार्गों को गड्ढा मुक्त किया गया आदि की जानकारियों को चर्चा की गई। सदस्य एमएलसी एवं एमएलए द्वारा क्षेत्र विकास निधि के प्राप्त हुये पत्र समेत उन पर की गई कार्यवाही सहित 22 विन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्दे...