गिरडीह, फरवरी 23 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार को धनवार नगर के ग्यारह वार्डों के चौदह मतदान केंद्रों पर 6081 महिला मतदाता सहित कुल 12376 मतदाता वोट करेंगे। मतदाता अपना पहला नगर अध्यक्ष व 11 वार्ड पार्षद चुनेंगे। नगर अध्यक्ष पद के लिए 14 तथा ग्यारह वार्ड पार्षद पद के लिए 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। ग्यारह वार्ड क्षेत्र के धनवार नगर पंचायत में कुल 14 बूथ बनाये गए हैं। हर बूथ पर 5 पुलिस बल के साथ 5 मतदान कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। जिला से विशेष पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है तथा ब्लॉक में रिजर्व में भी कुछ मतदान कर्मी को रखा गया है। निर्वाची पदाधिकारी के रूप में खोरीमहु...