छपरा, दिसम्बर 16 -- 75 केंद्रों पर 6000 से अधिक छात्र होंगे शामिल छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 की परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को आयोजित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सदाचार मुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए हिन्दुस्तान अखबार की ओर से जिला व प्रखंड मुख्यालय स्तर पर निरीक्षण टीम गठित की गई है। सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री मंगलवार को ही सभी केंद्रों के मुख्यालय तक उपलब्ध करा दी गई है। दो घंटे की यह परीक्षा बुधवार को जिले के 75 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 6000 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।जिले में शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा को नई दिशा देने वाला हिन्दुस्तान ओलंपियाड इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर आयोजि...