बिहारशरीफ, मार्च 19 -- तैयारी पूरी, पावापुरी में आज से 31 मार्च तक मौन साधना शिविर मौन रहकर तप, जाप, ध्यान और आत्मावलोकन करेंगे श्रद्धालु जिनचन्द्र सूरिश्वरजी महाराज की देखरेख में आध्यात्मिक शिविर फोटो जल मंदिर : पावापुरी के जल मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जाते पूज्य जिनचंद्र सूरिश्वर जी महाराज व अन्य। पावापुरी, निज संवाददाता। पावापुरी की पावन धरा पर शुक्रवार 20 से 31 मार्च तक विशेष मौन साधना शिविर लगेगा। आध्यात्मिक शिविर परम पूज्य जगमयुगप्रधान खरतरगच्छाधिपति पूज्यश्री जिनचन्द्र सूरिश्वर जी महाराज साहब एवं साध्वीगण की पावन निश्रा में संपन्न होगा। शिविर को लेकर जैन समाज सहित श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का वातावरण है। आध्यात्मिक शिविर का उद्देश्य श्रद्धालुओं को मौन, आत्मचिंतन, ध्यान और साधना के माध्यम से आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक...