आजमगढ़, अगस्त 8 -- आजमगढ़,संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की रविवार को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7008 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में परीक्षा होगी।

परीक्षा की निगरानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में भेजा जायेगा। केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एडीएम प्रशासन संजय चावल ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शितापूर्ण संच...