कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर की जंयती मंगलवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई जाएगी। सोमवार की शाम तक आयोजकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने के लिए युवा सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रम स्थल को सजाने-संवारने में जुटे रहे। शांतिपूर्ण जयंती मनाने के लिए सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें डीएम, सीडीओ के अलावा जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। कांशीराम गेस्ट हाउस में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों के लोग माल्यार्पण करेंगे। यह भी पढ़ें- जसुपर में कल मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती जिले के लगभग सभी गांवों में जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.