तैयारी : भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन मिसाइल खरीदेगी
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड (एटीजीएम) खरीदने जा रही है। इसके लिए भारतीय सेना ने अमेरिकी विभाग के साथ प्रस्ताव और स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल करीब 2500 मीटर की दूरी से टैंक को नष्ट करने वाली एक ऐसी मिसाइल है जिसे जवान कंधे पर रखकर दाग सकते हैं। यह भी पढ़ें- भारत खरीदना चाहता है जैवलिन एंटी-टैंक सिस्टम, अमेरिकी दूत ने किया ऐलान; कितना घातक?इस खरीद के बारे में इस खरीद को लेकर हालांकि रक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन भारत में अमेरिकी राजदूत ने एक बयान जारी कर इस खरीद प्रक्रिया का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अमेरिकी और भारतीय सशस्त्र बलों के बीच अटूट साझेदारी को दर्शाती है। साथ ही अमेरिकी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.