फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए 13 अप्रैल को समीक्षा बैठक होगी। इसमें जले हुए ट्रांसफार्मर को दो घंटे के अंदर बदलने सहित विभिन्न कार्ययोजनाओं पर अमलीजामा पहनाने के लिए बैठक होगी। विभाग के निदेशक (ऑपरेशन) बिजली आपूर्ति व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे। नौ अप्रैल को प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज ने गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में दो घंटे में जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने और ग्रामीण क्षेत्र में चार घंटे में बिजली ट्रांसफार्मर बदलने का आदेश दिया था। वहीं बकाया बिल वसूली के लिए सख्ती किए जाने का अदेश दिया था।बैठक में उन्होंने बिजली आपूर्ति में समस्या आने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी थी। मंत्री के आदेश के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.