तैयारी : चतुर्थवर्गीय कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
मधुबनी, सितम्बर 28 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में रसोईया व चतुर्थवर्गीय पदों पर नियोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने साक्षात्कार के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य परियोजना निदेशक, पटना के पत्र के आलोक में 1 से 14 अक्टूबर तक शिक्षा भवन में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 और 5 अक्टूबर को मुख्य रसोइया के 124 अभ्यर्तियों का साक्षात्कार होगा। वहीं 6 से 8 अक्टूबर तक आदेशपाल के पद के लिए 245 अभ्यर्थी प्रक्रिया में शामिल होंगे। छह को 81, सात को 82 व आठ को भी 82 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 9 से 13 अक्टूबर तक रात्रि प्रहरी के लिए 352 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.