बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- तैयारी : अब ऑनलाइन बिकेगी खाद, बिचौलियों का खेल खत्म खुदरा उर्वरक दुकानदारों को दी गयी एफएसएएस ऐप की विशेष ट्रेनिंग किसानों को उचित दाम पर मिलेगी खाद, कालाबाजारी से मिलेगी मुक्ति स्टॉक और बिक्री में रहेगी पूरी पारदर्शिता, मनमाना दाम नहीं वसूल पाएंगे दुकानदार फोटो: आत्मा : जिला कृषि कार्यालय के आत्मा सभागार में बुधवार को खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को ऑनलाइन खाद की बिक्री के बारे में प्रशिक्षण देते नोडल पदाधिकारी धनंजय कुमार सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा के किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। खाद के लिए अब न तो दुकानों पर लंबी लाइनें लगानी पड़ेंगी और न ही कालाबाजारी का शिकार होना पड़ेगा। दो अक्टूबर से जिले में खाद की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन होने जा रही है। किसान अपनी जमीन और फसल के ब्योरे के आधार प...