साहिबगंज, मई 11 -- साहिबगंज। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना बना रही है। इसी उद्देश्य से बड़ी पहल शुरू की गई है। दरअसल, झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह एमडी के श्रीनिवासन ने इसे लेकर निर्देश जारी किया है। जारी निर्देशों के अनुसार, सभी विद्युत सर्किलों में जेबीवीएनएल के वरीय अधिकारी मसलन, निदेशक, कार्यकारी निदेशक व महाप्रबंधक स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है। इन अधिकारियों को उनके आवंटित क्षेत्रों में बिजली नेटवर्क की बेहतर निगरानी और त्वरित रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवतापूर्ण सेवा उपलब्ध करायी जा सके। प्रतिनियुक्त किये जाने वाले अधिकारियों को संबंधित विद्युत सर्किल में लगातार निरीक्षण-पर्यवेक्षण करते वहां...