गुड़गांव, जून 7 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), गुरुग्राम ने प्रभावी कक्षा अवलोकन (ईसीओ) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत 10 से 12 जून तक तीन दिवसीय फेस-टू-फेस प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में प्रदेश के डीआईईटी, बीआरसी और एबीआरसी अधिकारियों को कक्षा शिक्षण के मूल्यांकन, अवलोकन और निगरानी के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी। एससीईआरटी द्वारा प्रशिक्षण से पहले आठ जून को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक ऑनलाइन मास्टर ट्रेनर ओरिएंटेशन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को तीन दिन तक प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता का वैज्ञानिक तरीक...