गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। करीब एक दशक से बंद पड़े नेहरू स्टेडियम के स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल में अब फिर से खिलाड़ियों की हलचल लौटने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सिविल लाइन स्थित नेहरू स्टेडियम में नए आधुनिक छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए सबसे पहले परिसर में बने दो पुराने हॉस्टल और खेल विभाग के जर्जर कार्यालय भवन को तोड़ा जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पुराने ढांचे को हटाने के लिए करीब सात लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर जिला खेल विभाग को सौंप दिया है, जिसे खेल विभाग ने मंजूरी के लिए खेल निदेशालय को भेज दिया है। करीब 10 वर्षों से बंद पड़े इस हॉस्टल की हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि भवन उपयोग के लायक नहीं बचा। ऐसे में पुराने ढांचे को हटाकर यहां आधुनिक सुविधाओं से ...