मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- हस्तशिल्प निर्यात कारोबार के लिए बड़े प्लेटफार्म के तौर पर देखे जाने वाले ऑटम मेले के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। अक्तूबर के महीने में होने वाले इस मेले की आयोजक हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा इसमें स्टालों की बुकिंग कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। परिषद की प्रशासनिक समिति के सदस्य अवधेश अग्रवाल ने बताया कि जो निर्यातक मेले में भाग लेना चाहते हैं उन्हें निर्धारित रकम जमा करके अपने लिए स्टॉल की बुकिंग करानी होगी। निर्यातकों को इस प्रक्रिया को करने के लिए 31 मई तक का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साल भर में निर्यात से जुड़े जितने मेले और प्रदर्शनियां आयोजित होती हैं उनमें ऑटम मेला सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होने के दृष्टिगत निर्यातकों की तरफ से अपना स्टाल बुक कराने की प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.