सासाराम, अप्रैल 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी उदिता सिंह ने शेरशाह महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शेरशाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बताया कि यह महोत्सव 21 एवं 22 मई को आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...