बाराबंकी, फरवरी 9 -- बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 फरवरी को दरियाबाद क्षेत्र स्थित दुल्हदेपुर कुटी (बजरंग व्यायामशाला) में रामार्चा यज्ञ में शामिल होंगे। समय में बदलाव हुआ है, पहले 11 बजे का समय था, जो बदलकर तीन बजे हो गया है। वे इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार सुबह अयोध्या मंडल के कमिश्नर राजेश कुमार और आईजी सोमेन वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंच, पंडाल, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। यज्ञ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री...