सीतापुर, फरवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के 146 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर विभाग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र दिए जा चुके हैं। सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्न पत्र भी पहुंच चुके हैं। सुरक्षा को लेकर जिले को सात जोन में बांटा गया है। सचल दल का भी गठन हो चुका है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी व वॉयस रिकार्डर की व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 146 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में 95,070 परीक्षार्थी बैठेंगे। जिसमें 10वीं में 51,418 व 12वीं में 43,652 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा के लिए सात जोनल मजिस...