सासाराम, जून 15 -- सासाराम/शिवसागर, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के विवाह समारोह को लेकर जिले के बड्डी गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को बड्डी गांव पहुंचकर भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप को उनके आगामी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देंगे।

मुख्यमंत्री का दौरा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने बड्डी गांव स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, हेलिपैड और वीआईपी आगमन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम ...