बदायूं, जून 7 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। परीक्षा आठ जून कल से शुरू हो जायेगी। परीक्षा के लिये 15 केंद्र बनाये गये हैं। जिनमें 14 केंद्र शहर में हैं और एक केंद्र उझानी में बनाया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिये गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, दास कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, एसके इंटर कॉलेज ए और बी ब्लॉक, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह भ...