शामली, जनवरी 7 -- त्रिस्रतीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक एवं विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गयी है। आयोग से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए 33 लाख 44 हजार 900 मतपत्र भेजे गए है। इन मतपत्रों को स्ट्रांग रुम में रखवा दिया गया है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद चारों के लिए मतपत्र अलग अलग कलर है। जिले में 230 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अन्नतिम प्रकाशन हो चुका है। जिले में कुल 7,52,257 लाख मतदाता हैं। हालांकि अंतिम सूची का प्रकाशन 31 मार्च में होगा। इससे पहले विभाग अन्य तैयारियां भी पूरी करने में लगा है। चुनाव मई अप्रैल में प्रस्तावित है। जिले में 230 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद एव...