गोंडा, सितम्बर 2 -- गोण्डा, संवाददाता। भाजपा में मंडलों की कार्यसमिति के सत्यापन का कार्य चल रहा है। बुधवार तक 33 में 31 मंडलों की समीक्षा का काम पूरा हो गया है। परसपुर व मेहनौन मंडल का सत्यापन अभी नहीं हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने केशवपुर मंडल में आयोजित मंडल कार्यसमिति के सत्यापन बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और मंडल कार्यसमिति के सत्यापन कार्य की प्रगति जानी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के सभी मंडलों की कार्यसमितियों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिले के कुल 33 मंडलों में से 31 मंडलों में सत्यापन बैठक आयोजित की गई । यह भी पढ़ें- Kanpur News: मंडलों में प्रवास कर संवाद से मजबूत करें बूथ की स्थिति उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यस...