तेज़ रफ़्तार लग्ज़री कार डिवाइडर से टकराई, दो दोस्तों की मौत, महिला समेत तीन घायल
उरई, जून 17 -- उरई। संवाददाता झांसी-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर अजनारी ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार लग्ज़री कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में कार चालक और उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक की पत्नी व दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है।सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला आजमगढ़ के थाना रौनापार के ग्राम बेलकुंडा निवासी अखिलेश 50 वर्ष पुत्र रामचंद्र विश्वकर्मा अपने दोस्त ब्रजराज 45 वर्ष पुत्र कन्हैया लाल यादव , पत्नी जीरा देवी और बेटे अभय व अनुराग के साथ गुजरात से आजमगढ़ जा रहे थे। सभी लोग ग्राम सालेपुर, थाना जीयनपुर, जिला आजमगढ़ में अखिलेश की बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बुधवार दोपहर जब उक्त लोगों की कार उरई कोतवाली क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.