उरई, अप्रैल 6 -- कुठौंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख में दो अप्रैल की रात को तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर भतीजे ने चाचा के सिर में डंडा मारने के मामले में इलाज के दौरान रविवार रात घायल चाचा की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी भतीजे पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हुआ डंडा बरामद कर लिया है। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख में मृतक के छोटे भाई बटेश्वर रठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो अप्रैल की रात पूरन राठौर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। इसी बात को लेकर परिवार के ही चाचा रामऔतार राठौर 62 वर्षीय ने आपत्ति जताई। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर पूरन राठौर ने रामऔतार के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.