नई दिल्ली, मार्च 28 -- अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इजरायली सेना ने शनिवार को 50 से अधिक लड़ाकू विमानों से ईरान के तीन इलाकों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया। जवाब में ईरान ने तेल अवीव, सऊदी, कुवैत, ओमान और दुबई में मिसाइल और ड्रोन दागे। आईआरजीसी का दावा है कि उसने दुबई में यूक्रेन के एयर डिफेंस डिपो को उड़ा दिया है। इजरायली सेना ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट में बताया कि इस कार्रवाई में ईरान के हथियार उत्पादन केंद्र, आधुनिक विस्फोटक के साथ बैलिस्टिक मिसाइल और विमानों को निशाना बनाने वाली मिसाइल के निर्माण केंद्र पर हमला किया। हमले के जवाब में ईरान ने तेल अवीव में जमकर हमला किया। ग्यारह तेज धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल गया। ईरान ने ओमान के बंदरगाह सलालाह के पास अमेरिकी रसद पोत पर हमला किया। ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एय...