बदायूं, मार्च 1 -- वजीरगंज, संवाददता। तेहरवीं की दावत खाकर बाइक से लौट रहे दंपति को आलू लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने शनिवार रात करीब आठ बजे टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गइ। घायल हुई पत्नी को सीएचसी पर भर्ती कराया है। शव को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे। थाना क्षेत्र के गांव इटौआ के रहने वाले नेत्रपाल 35 वर्ष पुत्र सोहनपाल पत्नी के साथ कासगंज के गांव मोहनपुर-गोपालपुर में मौसा की तेहरवी संस्कार में शामिल होने बाइक से गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे कि कस्बा वजीरगंज से निकलने के बाद मंगला माता कोल्ड स्टोर के पास आलू लगे ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। घायल का सीएचसी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.