शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- जलालाबाद। बेटी की तेहरवीं में शामिल होने जा रही 48 वर्षीय महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी रामनरेश की 24 वर्षीय बेटी अंतिमा की रक्षाबंधन पर आकस्मिक मौत हो गई थी। मंगलवार को रामनरेश पत्नी गुड्डी के साथ बाइक से तेहरवीं में जा रहे थे। कलक्टरगंज के पास गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित होने से गुड्डी सिर के बल सड़क पर गिर गईं। गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मोटरसाइकिल से गिरकर घटमापुर की महिला की गई जान यह भी पढ़ें- Bhabua News: मोटरसाइकिल से गिरकर घटमापुर की महिला की गई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...