नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के ओखला के पास तेहखंड में दिल्ली नगर निगम नया निर्माण व विध्वंस (सी एंड डी) अपशिष्ट संयंत्र स्थापित करेगा। निगम प्रशासन ने इस नए संयंत्र को दिसंबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस संयंत्र के निर्माण के बाद दिल्ली में पांच सी एंड डी वेस्ट प्लांट हो जाएंगे। मौजूदा समय में चार सी एंड डी अपशिष्ट संयंत्रों के जरिए हर दिन चार हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन निर्माणाधीन मलबे को रिसाइकल करके योग्य सामग्री में परिवर्तित किया जा रहा है। इसमें बक्करवाला, बुराड़ी, रानीखेड़ा और शास्त्री पार्क में इन संयंत्रों का संचालन हो रहा है। बुराड़ी में स्थापित सी एंड डी अपशिष्ट संयंत्र की क्षमता दो हजार मीट्रिक टन प्रति दिन है। बाकी अन्य तीनों संयंत्रों की क्षमता एक हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन की है...