बोकारो, मार्च 15 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया के ललपनिया स्थित राज्य सरकार का उपक्रम टीटीपीएस में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों पर प्रबंधन ने 20 मार्च तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो तेनुघाट विद्युत मजदूर यूनियन चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। महामंत्री बबुली सोरेन ने कहा कि बीते 28 फरवरी को यूनियन की ओर से प्रबंधन को संबंधित पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें टीटीपीएस में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित प्रोन्नति की मांग पूरी करने और परिवहन भत्ता का लाभ भी अविलंब देने की मांग शामिल है। सचिव बुधन सोरेन ने कहा कि मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत 23 मार्च को कर्मी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे, 24 को टूल डाउन किया जायेगा और 25 मार्च को सभी स्थाई कर्मचारी वाटर डिस्चार्ज चैनल गेट के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...