लातेहार, नवम्बर 11 -- मनिका प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तेवरही में अनियमितता को लेकर हिंदुस्तान अखबार में छपी खबर के बाद बीईईओ राजश्री पुरी और बीपीओ निकेत कुमार गुप्ता ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। मौके पर विद्यालय के दोनों शिक्षक उपस्थित पाए गए। जांच टीम ने प्रकाशित खबर के मुख्य बिंदुओं पर बच्चों और रसोईया से विस्तृत पूछताछ की। बच्चों से मध्यान भोजन और पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे जाने पर वे कभी हां तो कभी ना में जवाब दे रहे थे, जिससे स्पष्ट होता है कि बच्चों को बोलने के लिए सिखाया गया है। जबकि यही बच्चे सोमवार को शिक्षक के नहीं रहने के बारे में बात कही थी जिसकी रिकॉर्डिंग भी की गई है। छात्र-छात्राओं ने वीडीयो रिकार्डिंग में स्पष्ट कहा है कि सर आते हैं और सिर्फ हाजरी बना कर चले जाते हैं ,मैडम थोड़ा बहुत पढ़ाती ह...