नई दिल्ली, मार्च 23 -- PM Modi about energy crisis and Iran war: पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा संकट को लेकर भारत की पहले से की जा रही तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में फंसे हजारों लोग वापस अपने देश लौटे हैं और जो लोग खाड़ी देशों में मौजूद है सरकार और वहां की भारतीय एंम्बेसी उनके लिए पर्याप्त इंतजाम कर रही है। इसके अलावा पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने स्वयं ने इस क्षेत्र में मौजूद सभी देशों के नेताओं से बातचीत की है। ऊर्जा जरूरत को लेकर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ऐसे ही संकट के लिए पहले से तैयार कर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि देश 60 फीसदी एलपीजी आयात करता है। इसकी सप्लाई में अ...