सहारनपुर, मार्च 29 -- नागल। कोटा में मां काली देवी के तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन शनिवार को पूर्व सांसद राघव लखन पाल ने मां काली देवी की आराधना की। उन्होंने कहा कि यह मेला एक सदी से अधिक समय से निरंतर लग रहा है। मां शाकंभरी देवी, गुघाल, मां बाला सुंदरी की तरह कोटा का मेला भी प्राचीन समय से प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कुछ लोगों द्वारा गैस व तेल की किल्लत के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं जबकि देश में कहीं भी गैस व तेल की किल्लत नहीं है। मां काली मंदिर समिति कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद को भगवान हनुमान की मूर्ति भेंट की। जयपाल प्रधान, अमरीश गुप्ता, मनीष गुप्ता, कुलदीप राणा, रिशु भारद्वाज, धीरज सिंह, दिनेश राणा सुशील शर्मा, हिमांशु, पिंटू, कन्हैया, संदीप प्रधान, मा. जगन्नाथ शर्मा व विक्की आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...