महाराजगंज, मई 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए किसानों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इस पंप पर क्षेत्र के किसान धान की नर्सरी और बीज गिराने के कार्य के लिए डीजल लेने डिब्बा लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। आरोप है कि पंप कर्मियों द्वारा कुछ लोगों को डीजल दिया जा रहा था, जबकि किसानों को डिब्बे में डीजल और ट्रैक्टर में डीजल देने से मना कर दिया गया। इससे नाराज किसानों ने पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर जामकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। किसानों का कहना था कि खेती का समय चल रहा है और डीजल नहीं मिलने से कृषि कार्य प्...