दुमका, दिसम्बर 31 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका सड़क मार्ग एवं रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपर पंचायत के सहेजना विद्यालय के समीप मंगलवार की शाम दुमका की ओर से हंसडीहा की ओर जा रहे फरचुन आयल से लोड ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रक सड़क किनारे पलट गई। ट्रक पलटने के तुरंत बाद काफी संख्या में आसपास गांव के महिला-पुरूष व बच्चे ट्रक से गिरे फरचुन तेल की लुटने की होड़ लग गई। इधर सूचना पर अमरपुर के पास पेट्रोलिंग कर रहे रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर फरचुन आयल लूट रहे लोगों को खदेड़ना शुरू किया। ‌वहीं पुलिस के पहुंचने से लगभग आधी ट्रक फरचुन आयल लुटने से बच गया। ट्रक में एक लीटर पाउच वाला फरचुन आयल पेटी में बंद था। ट्रक के पलते ही सैकड़ों लीटर पाउच से भरे फरचुन आयल सड़क किनारे झाड़ियों में बिखर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...