तेल रिसाव से 220 केवी सब-स्टेशन में आग लगी
गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण उत्पन्न थर्मल हीटिंग के चलते शुक्रवार रात हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-72 के 220 केवी सब-स्टेशन में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई। करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) से तेल रिसाव होने के कारण उसमें आग लग गई तथा ब्रेकर ट्रिप होने से पूर्व ही विस्फोट हो गया। विस्फोट के दौरान करंट ट्रांसफार्मर तथा आसपास लगे खंभे और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे फॉल्ट उत्पन्न हुआ। इसके चलते गुरुग्राम के 220 केवी के दो तथा 66 केवी के पांच विद्युत सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके कारण एचवीपीएन के सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 तथा मारुति क्षेत्र के सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं रैपिड मेट्रो सेवा भी सांय लगभग 7:50 बजे से 8:30 बजे तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.