नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर से सऊदी अरब के बड़े ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। हूतियों की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने सऊदी अरब की ज्यादातर तेल रिफाइनरियों, हवाई अड्डो को निशाना बनाया है। इसके अलावा हूतियों की तरफ से बताया गया कि वह सऊदी अरब समर्थित लड़ाकों और यमन के सरकारी बलों से भी लड़ रहे हैं। हूती विद्रोहियों की तरफ से बताया कि गया शुक्रवार और शनिवार को किए गए इन हमलों में यानबू में सऊदी अरामको की एक सुविधा, राबिघ तेल रिफाइनरी, रियाद, दम्माम और नजरां के हवाई अड्डे, तथा खमीस मुशैत में एक एयर बेस को निशाना बनाया गया। हालांकि, अभी तक सऊदी अरब की तरफ से किसी भी प्रकार के हमले की पुष्टि नहीं की गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हूती प्रवक्ता ने बताया, "हमारे सशस्त्र बलों ने अदन में 'अल-नस्...