बहराइच, मार्च 8 -- बहराइच, संवाददाता। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर जिले में साफ दिख रहा है। पेट्रो पदार्थ खत्म होने व मूल्य वृद्धि की आशंकाओं के बीच पंपों पर डीजल पेट्रोल भंडारण करने को लेकर ग्राहकों में होड़ लगी हुई है। रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र में पंपों पर भारी भीड़ देखी गई। यह भीड़ इसलिए बढ़ी क्योंकि शनिवार को एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने व बुकिंग के लिए निर्धारित समयसीमा बढ़ाने के फैसले को देखते हुए ग्राहकों में आपाधापी की स्थिति पैदा हुई। जिले में डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने की अफवाह जोरों पर है। हालांकि एलपीजी घरेलू सिलेंडरों के दाम 60 रुपए व कामर्शियल के 120 रुपए बढ़ा दिया गया है। ऐसी स्थिति में पेट्रो पदार्थों में मूल्यवृद्धि की आशंका ग्राहकों में चिंता का विषय बन रही है। रविवार को भारत-नेपाल सीमा से लगे रुपईडीहा, नान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.