नई दिल्ली, जून 24 -- तेल बाजार के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका को स्पष्ट आश्वासन दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों पर कोई टोल, बीमा शुल्क या अन्य कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईरान ने अमेरिका को सूचित किया है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर किसी भी प्रकार का टोल, बीमा शुल्क या अन्य शुल्क नहीं वसूला जाएगा। यह आश्वासन जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। बता दें कि यह घोषणा मध्य पूर्व में हालिया तनाव के बाद स्थायी शांति स्थापित करने के उद्देश्य से चल रही वार्ताओं के बीच आई है। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था फिलहाल लागू है, लेकिन 60 दिनों की सीजफायर या बा...