प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज। दरियाबाद में इंडियन ऑयल की तेल पाइप लाइन पर निर्माणों को चिह्नित किया गया है, लेकिन कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। दरियाबाद में पाइप लाइन पर कई बड़े निर्माण और धार्मिक स्थल हैं। पाइप लाइन पर ध्वस्तीकरण का नोटिस मिलने के बाद दरियाबाद के कई भवनस्वामी न्यायालय की शरण में चले गए हैं। पाइप लाइन पर धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई के पहले विधिक राय ली जाएगी। इससे पहले गऊघाट से बलुआघाट तक चलाए गए अभियान में तेल पाइप लाइन पर 50 से अधिक निर्माण तोड़े जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.