तेल पाइप लाइन पर निर्माणों के खिलाफ फिर होगी कार्रवाई
प्रयागराज, मार्च 21 -- शहर में इंडियन ऑयल की तेल पाइप लाइन के ऊपर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ फिर कार्रवाई शुरू होगी। करेली से शुरू हुई कार्रवाई मीरापुर तक की गई थी। 26 फरवरी को विरोध और बोर्ड की परीक्षाओं के चलते मीरापुर में कार्रवाई रोकी गई थी। विरोध करने वालों ने भी ईद और बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने तक कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई थी। उसके बाद ईद तक कार्रवाई रोकने का निर्णय लिया गया था। अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और नगर निगम दरियाबाद से कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रहे हैं। अब इंडियन ऑयल और और नगर निगम दरियाबाद से अभियान शुरू करेंगे। नगर निगम के प्रवर्तन दल के सदस्यों का कहना है कि दरियाबाद में ही सबसे अधिक पाइप लाइन पर निर्माण हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.